पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त

देहरादून, (वार्ता) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार दिल्ली से देहरादून आते समय मेरठ के कंकरखेड़ा में टकरा गई जिसमें श्री रावत बाल बाल बच गये।

जानकारी के मुताबिक श्री हरीश रावत अपने निजी वाहन से दिल्ली से देहरादून की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार मेरठ के पास स्थित कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंची तभी उनके एस्कॉर्ट में शामिल वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उनकी कार का अगला हिस्सा जोरदार तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और श्री रावत की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया। पुलिस ने तत्काल दूसरे वाहनों की व्यवस्था कर श्री रावत को देहरादून पहुंचाया गया।

इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Next Post

एसडीएम- मजिस्ट्रेट पहुंचे पटाखा बाजार

Sun Oct 19 , 2025
जबलपुर: पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एसडीएम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों ने शनिवार को शहपुरा, कुंडम, सिहोरा, पाटन, राँझी, सदर, गोराबाजार, खमरिया, घमापुर, कांचघर, गोलबाजार सहित जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान […]

You May Like