एसडीएम- मजिस्ट्रेट पहुंचे पटाखा बाजार

जबलपुर: पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एसडीएम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों ने शनिवार को शहपुरा, कुंडम, सिहोरा, पाटन, राँझी, सदर, गोराबाजार, खमरिया, घमापुर, कांचघर, गोलबाजार सहित जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये गये तथा अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस एवं स्टॉक रजिस्टर की जाँच भी की गई।

Next Post

कैंट विधायक ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायज़ा

Sun Oct 19 , 2025
जबलपुर: दीपावली के पावन अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में छठ पूजा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अधारताल, एसएएफ बटालियन परिसर एवं मानेगांव तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा से पहले […]

You May Like