
इंदौर, विजयनगर में गैस पाइपलाइन हादसे में घायल हुई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जिनी झाला को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद एयरलिफ्ट किया गया है। उनका इलाज अब अहमदाबाद के जायडस हॉस्पिटल में होगा।
हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के आदेश के बाद जिनी को एयरलिफ्ट किया गया। इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
बोरिंग वाले स्थान के नीचे से गैस पाइपलाइन गुजर रही थी। हादसे के बाद परिजनों ने संबंधित पार्षद पर कार्रवाई की मांग की है।
