खड़े हनुमान पर संतों ने किया प्रदर्शन

उज्जैन। खड़े हनुमान जी को लेकर उज्जैन में संतों ने सबसे बड़ा प्रदर्शन किया है। इनके आव्हान पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों का जुटान हुआ। इस दौरान खड़े हनुमान जी मंदिर के आसपास की सडक़ें भीड़ से पट गई हैं। एक सुर में सबकी यही मांग थी कि खड़े हनुमान जी को यही पर रहने दिया जाए। साथ ही नए मंदिर के निर्माण की मांग उठी है। खड़े हनुमान मंदिर को लेकर पिछले दो सप्ताह से आंदोलन चल रहा है। बुधवार को यह आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया है। खड़े हनुमान मंदिर के पास साधु संतों और हिंदूवादी संगठनों का जमावड़ा देखा गया।

यहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और भक्त एकत्रित हुए। अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संतों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि प्रतिमा को हटाया गया तो उग्र आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी। वहीं, सबसे खास बात यह रही है कि बाबा महाकाल को भी ज्ञापन सौंपा है।

Next Post

5 साल की मासूम का अपहरण कर दरिंदगी

Wed Sep 16 , 2026
जबलपुर। मझगवां निवासी एक पांच साल की मासूम का अपहरण कर किशोर ने हैवानियत करते हुए दरिंदगी की। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे बाल गृह भेज दिया गया है। टीआई शंकर सिंह ने बताया कि […]

You May Like