5 साल की मासूम का अपहरण कर दरिंदगी

जबलपुर। मझगवां निवासी एक पांच साल की मासूम का अपहरण कर किशोर ने हैवानियत करते हुए दरिंदगी की। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे बाल गृह भेज दिया गया है।

टीआई शंकर सिंह ने बताया कि पांच साल की बच्ची अपने नौ वर्षीय भाई के साथ गणेश प्रतिमा देख रही थी तभी उसका भाई पंडाल के अंदर चला गया इसी बीच गांव का 15 वर्षीय बालक उसका अपहरण करके मरघटाई के पास ले गया उसके साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत को जब पीडि़ता के भाई ने देखा तो आरोपित ने उसे धमकाया। इसके बाद भाई-बहन सीधे घर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने आपबीती परिजनों को सुनाई। मां बच्ची को थाने लेकर पहुंची। बच्ची की मेडिकल जांच के बाद आरोपित के खिलाफ अपहरण, पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

Next Post

सीएसआईआर ने उद्योगों को चमड़ा कारखानों के कचरे के प्रसंस्करण, हरित सड़क निर्माण की प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की

Wed Sep 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर ) ने बुधवार को यहां एक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम में चमड़ा कारखानों के कचरे से सिंथेटिक टेनिंग सामग्री निकालने और सड़क बनाने की हरित प्रौद्योगिकी उद्योगों को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्तुत कीं। इनका विकास सीएसआईआर की दो प्रयोगशालाओं […]

You May Like