जन्मदिन पर उपेंद्र का दिखा खतरनाक अवतार, ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2’ का फर्स्ट लुक जारी

हैदराबाद, 18 सितंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता उपेंद्र के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जिसमें वह बेहद खतरनाक और रहस्यमयी अवतार में नजर आ रहे हैं।सुपरहीरो तेजा सज्जा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा कर रहे हैं, जबकि ‘ज़ॉम्बी रेड्डी’ के निर्माता प्रशांत वर्मा इसके क्रिएटर के रूप में जुड़े हैं। फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद, पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले कर रहे हैं।

जारी पोस्टर में उपेंद्र विशाल पेड़ की डाल से उल्टे लटके नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में लंबा हथियार है। खुले बाल, रफ एंड रग्ड लुक, गहन चेहरे के भाव और ट्राइबल पैटर्न वाला परिधान उनके किरदार को रहस्यमयी बनाता है। पोस्टर की पृष्ठभूमि में घना जंगल, मशालें और रहस्यमयी परछाइयां दिखाई दे रही हैं। पोस्टर पर ‘रेडी टू टर्न द वर्ल्ड अपसाइड डाउन’ टैगलाइन दी गई है। फिल्म में शनाया कपूर तेलुगु सिनेमा में पदार्पण कर रही हैं।  मिराई’ के बाद यह तेजा सज्जा और पीपल मीडिया फैक्ट्री की दूसरी साझेदारी है। फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, नेपाली और जापानी भाषाओं में रिलीज होगी।

.....

Next Post

राका का रहस्यमयी टीजर रिलीज

Fri Sep 18 , 2026
मुंबई, 18 सितंबर (वार्ता) आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है।मेकर्स ने “37” के क्रिप्टिक पोस्ट के बाद अब एक और रहस्यमयी टीजर जारी किया है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। सन पिक्चर्स की ओर से साझा […]

You May Like