पांढुरना जिले के प्रभावित किसानों को मुआवजा देंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री डां मोहन यादव को लिखा पत्र

पांढुरना, इस वर्ष पांढुरना जिले में हुई अल्प वर्षा के कारण किसानों के खेतों की फसलें प्रभावित होने से गंभीर संकट को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इस जिले के सूखाग्रस्त घोषित कर सर्वे कराते हुए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देंने के साथ ही किसानों के विद्युत बिल माफ कराने मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव को पत्र लिखा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा आज 29 सितंबर 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव को एक पत्र प्रेषित कर प्रदेश के अंतिम सीमा पर स्थित कृषक बाहुल्य पांढुरना जिले में इस वर्ष अल्प वर्षा होने के कारण क्षेत्र में अकाल की स्थिति होने की बात बताते हुए इस पांढुरना जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है,श्री नाथ द्वारा मुख्यमंत्री को बताया कि अल्प वर्षा से किसानों के फसलों को भारी क्षति हुई है,जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ेंगा,खेती पर पूरी तरह निर्भर किसान परिवारों के लिए यह स्थित अत्यंत चिंताजनक है,श्री नाथ ने कहा कि ऐसे समय पर प्रभावित किसानों को सहायता नहीं मिलने से किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है ।

इसे देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र ही जिले के किसानों के खेतों का सर्वे कराते हुए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देंने तथा ऐसे किसानों की विद्युत बिल की राशि में आवश्यक छूट देंने की मांग की है।

Next Post

एसपी ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मी पुरस्कृत

Tue Sep 29 , 2026
नीमच। पुलिस विभाग में अनुशासन और सामूहिक कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पुलिस लाइन कनावटी स्थित परेड मैदान पर जनरल परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट की जांच की। बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को […]

You May Like