समर कैंप में बच्चों को हुला-हूप गेम खेलने का अवसर मिला

ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप सीजन-दो के दूसरे दिन बच्चों के लिए मनोरंजक और शारीरिक खेल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों को हुला-हूप गेम खेलने का अवसर मिला, जिसे सभी ने काफी पसंद किया। समर कैंप में बच्चों ने अपनी उत्साही भागीदारी दिखाई और सभी ने मिलकर खूब मस्ती की। बच्चों ने खेल के दौरान अपनी स्किल्स को और भी बेहतर किया। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी, ग्रंथपाल पूजा साहू, आकाश पाल, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमल चामडिय़ा, अनिल प्रताप आदि उपस्थित रहे।

Next Post

हनीमून ट्रेजेडी: राजा के घर पोस्टर लगा, मैं मरा नहीं, मारा गया हूं, परिजन बोले CBI जांच हो

Wed Jun 4 , 2025
इंदौर। राजा रघुवंशी का आज यहां इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि राजा के भतीजे ने दी। इसके पहले शिलांग से विमान द्वारा उनकी पार्थिव देह इंदौर लाई गई। अंतिम यात्रा उनके निवास से निकली। राजा की शिलांग में संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। कई दिनों के सर्च […]

You May Like