म्यूजिक सिटी में म्यूजिक पर होगा हर माह कार्यक्रम, एडी. कमिश्नर प्रतीक राव की व्यापारियों से चर्चा

ग्वालियर: नगर निगम के एडीशनल कमिश्नर टी.प्रतीक राव ने कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा में व्यापारियों से चर्चा की और उनके महत्वपूर्ण सुझाव मांगे। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने म्यूजिक सिटी ग्वालियर में कैट और नगर निगम द्वारा जल बिहार में एक संगीत का कार्यक्रम करने का सुज्ञाव दिया जिस पर नगर निगम आयुक्त निर्णय करेंगे।
व्यापारियों ने सुझाव देते हुये कहा कि ग्वालियर किले पर अगर रोपवे नही लग पा रहा है तो हम गुरूद्वारे के सामने से आधुनिक लिफ्ट लगाकर किले पर आगमन शुरू कर सकते हैं इससे पर्यटन बढेगा। महामंत्री विवेक जैन ने सुझाव दिया कि जैन मूर्तियों पर गंदा पानी आ रहा है उसे रोका जाये। संभागीय अध्यक्ष दीपक पमनानी ने कहा कि स्वच्छता एम्बेसडर बार्ड और कालोनी वाइज बनाये जायें तो स्वच्छता अधिक रह सकेगी।

जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने चिटनिस की गोठ में किये जा रहे अतिक्रमण के संबंध में और मुरार में जो जाम होता है उससे निजात दिलाये जाने का आग्रह किया। एडी. कमिश्नर प्रतीक राव ने कहा कि हम सडकों को, ड्रेनेज पहले बन जाये उसके बाद ही बनायेंगे और उसके बाद शहर में ऐसा एक मास्टर प्लान बनायेंगे जिससे चरणबद्ध तरीके से ग्वालियर का विकास हो सके।

Next Post

लवकुश नगर में घर में घुसकर जानलेवा हमला, फायरिंग और मारपीट, छह आरोपी गिरफ्तार

Fri Jan 16 , 2026
छतरपुर: जिले के लवकुश नगर थाना अंतर्गत ग्राम पटना में हुई फायरिंग और मारपीट की गंभीर घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों […]

You May Like