डरा-धमकाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजकुमार नागले चढ़ा पुलिस के हत्थे

सारनी। नाबालिग को डरा धमका कर दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारनी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टी आई जयपाल इवनाती ने बताया कि 16 जून 2026 को पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राजकुमार पिता बाबूराव नागले ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सारनी में अपराध क्रमांक 199/26 के तहत बीएनएस एवं 5(एम )/6 पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरफुसे एवं एसडीओपी प्रियंका करचाम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजकुमार नागले निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा को 12 घंटे मे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने मे नगर निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार एवं आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, मोहित भाटी,रवि मोहन, सुभाष मंडलोई, उर्मिला विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

Next Post

कीटनाशक सेवन से अधेड़ की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Wed Jun 17 , 2026
चंदला। थाना क्षेत्र के ग्राम गडरपुर नइवादी निवासी 40 वर्षीय रज्जन राजपूत की कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन करने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों के अनुसार […]

You May Like