उतेली में ताला तोड़कर घर से 63 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी फरार

सतना:उतैली में बन्द घर का ताला तोड़कर पुलिस ने 63 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है.इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई.मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संतोष कुमार जैसवाल उर्फ पंजू एवं विकास जैसवाल दोनों लोग अपने घर सीताराम पेट्रोल पंप के पीछे उतैली मे काफी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी शराब रखे है एवं बिक्री करते है.

सूचना विश्वसनीय होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए प्राप्त दिशा निर्देशानुसार मुखबिर के बताये स्थान सीताराम पेट्रोल पंप के पीछे उतैली सतना मे पहुंचकर संतोष कुमार जैसवाल उर्फ पंजू एवं विकास जैसवाल के घर के सामने देखे कि घर मे ताला बंद था घर के बाहर दो लोग खड़े हुये थे जिनसे संतोष कुमार जैसवाल उर्फ पंजू एवं विकास जैसवाल के संबंध में पूछताँछ की गई जो पूछने पर वहां से भाग गये, उनका पीछा किया गया जो नही मिले।

पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए घर मे लगे ताला को तोडा गया एवं घर के अंदर की तलाशी ली गई जो घर के अंदर एक कमरे में खाखी रंग के कार्टून की 07 पेटी शराब रखी हुई थी, जिसका विधिवत पंचनामा तैयार करते हुए कुल 63 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कुल कीमती 62,082 रुपये जप्त कर शीलबंद कर कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपीगण संतोष कुमार जैसवाल उर्फ पंजू एवं विकास जैसवाल व्दारा धारा 34(2) आब. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगणो की पता तलास की गई,

Next Post

घूरडांग में फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun Jun 7 , 2026
सतना:घूरडांग में जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को कोलगवां पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.कोलगवां थाना प्रभारी निरीक्षक सुदीप सोनी के मुताबिक 05जून को फरियादी हर्ष प्रताप सिंह सोमवंशी पिता रामदास सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कोठरा थाना जैतवारा हाल निवासी […]

You May Like