घूरडांग में फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सतना:घूरडांग में जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को कोलगवां पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.कोलगवां थाना प्रभारी निरीक्षक सुदीप सोनी के मुताबिक 05जून को फरियादी हर्ष प्रताप सिंह सोमवंशी पिता रामदास सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कोठरा थाना जैतवारा हाल निवासी घूरडांग राधे श्याम शुक्ला के बगिया के सामनें वार्ड क्र. 11 थाना कोलगवां जिला सतना (म.प्र.) ने रिपोर्ट किया कि अपने घर में कैरमबोर्ड खेल रहे थे.

तभी अमित सोनी निवासी बाल्मीक कालोनी, अपने साथियों के साथ मोटरसायकल में शाम 04.00 बजे आये और पुराने विवाद को लेकर मुझे चिल्लाते हुए मां बहन की गाली देते हुए बोले कि निकलो बडे गुण्डा बने हो हत्या कर देंगे। सफेद कलर की स्कूटी नं. बिना नम्बर की एवं पंकज तिवारी की होण्डासाइन मो.सा. क्र. एम पी19जेड सी8417 को पत्थर डण्डा मारकर छतिग्रस्त करने लगे तब मैं व यशराज त्रिपाठी एवं अभिषेक तिवारी अपने छत में चढकर बाहर देखे तो अंकित सिंह, युवराज उर्फ राजा बाबू पत्थर चलाने लगे इतने में अमित सोनी एवं अमर सिंह निवासी अकौना का मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए मुझे जान से मारने की नियत से दोनो नें कुल 5 राउण्ड फायर किये तब मैं अपना सिर नीचे कर लिया तो गोली मेरे सिर के बगल से निकल गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध धारा 296 (ए), 109(1), 324(4),351 (3), 3 (5) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। पकडे गए आरोपी में अंकित सिंह पिता नरेन्द्र सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मेडिकल कालेज के पास थाना,युवराज उर्फ राज सिंह पिता केदार सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मेडिकल कालेज के पास बताया गया है.

Next Post

ओहायो में गोलीबारी में 12 लोग घायल

Sun Jun 7 , 2026
न्यूयॉर्क, 07 जून (वार्ता) अमेरिका में ओहायो के टोलेडो शहर में एक उत्सव में पास हुयी गोलीबारी में बारह लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस उप प्रमुख जोसेफ हेफ़रनन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अभी तक की जानकारी के मुताबिक 12 लोगों […]

You May Like