इंदौर: शहर में मास्टर प्लान की नई सड़क एवं एरोसिटी विकसित करने के आईडीए ने टेंडर जारी कर दिए है. उक्त महत्वपूर्ण सड़क के लिए कल जारी टेंडर की प्री बीड बैठक 8 को और टेंडर 19 अक्टूबर को खोले जाएंगे.
आईडीए की पिछली बोर्ड बैठक में ढाई सौ फीट चौड़ी और डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई थी. उक्त सड़क इंडस्टि्रयल कॉरिडोर से एयरपोर्ट तक बनेगी और सड़क के दोनों ओर एरोसिटी विकसित की जाएगी. एरोसिटी में औद्योगिक और होटल, मॉल और कॉरपोरेट हाउस इमारतों के लिए विकसित प्लॉट होंगे.
उक्त सड़क के लिए आईडीए ने 51 करोड़ 20 लाख रुपए की कल निविदा जारी की है. निविदा 25 लाख रुपए अर्नेस्ट मनी और 59000 हजार रुपए फार्म के राशि तय की गई है. टेंडर में तय राशि से न्यूनतम राशि के निविदादाता की शर्तों के अनुसार मंजूरी दी जाएगी. उक्त सड़क के लिए आईडीए कार्यालय में 8 अक्टूबर को प्री बीड बैठक है. इसके साथ ही 19 अक्टूबर को टेंडर खोले जाएंगे.
