लोक अदालत में नगर निगम ने जमा कराए 70 लाख

नेशनल लोक अदालत के दौरान नगर पालिक निगम सतना द्वारा कुल 740 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस दौरान संपत्तिकर एवं अन्य संबंधित करों से 61,82,850 रुपये, राजस्व मद में 2,51,208 रुपये तथा जलकर मद में 5,29,730 रुपये की वसूली की गई। इस प्रकार कुल 69,63,788 रुपये की राशि निगम को प्राप्त हुई।
लोक अदालत दिवस पर बकाया करों का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को 7,54,961 रुपये की अधिभार छूट का लाभ भी प्रदान किया गया।
डॉ. शेर सिंह मीना, आयुक्त नगर पालिक निगम सतना ने समय पर कर जमा करने वाले करदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों से आगामी समय में भी निगम को सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Next Post

दो तालाब से शांति नगर तक बनेगी नई टू-लेन सड़क

Sun May 10 , 2026
उज्जैन: दो तालाब से शांति नगर तक एक नया संपर्क मार्ग बनाए जाने की रूपरेखा तय हो गई है. टेंडर ओपन हो चुका है. ठेकेदार को सोमवार तक वर्क आर्डर दे दिया जाएगा. अभी दस्तावेजों का परीक्षण चल रहा है, वहीं मार्ग में 100 मकान भी हटाए जाएंगे. महाकुंभ सिंहस्थ-2028 […]

You May Like