सिविल सेवा दिवस पर जनसंपर्क विभाग सम्मानित, आईगॉट कर्मयोगी में देश में तीसरा स्थान

भोपाल। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने जनसंपर्क विभाग को सम्मानित किया। विभाग को यह सम्मान साधना सप्ताह के अंतर्गत आईगॉट मिशन कर्मयोगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में तृतीय स्थान हासिल करने पर प्रदान किया गया।

इस दौरान मंत्री काश्यप ने विभाग की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि मिशन कर्मयोगी के माध्यम से शासकीय सेवाओं में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

शव सड़क पर रख प्रदर्शन, हाईवे जाम

Tue Apr 21 , 2026
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत जमतरा में सोमवार को अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ की गई प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान दहशत में आकर नर्मदा नदी में कूदे एक युवक की मौत के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को नेशनल हाईवे पर रखकर चक्काजाम […]

You May Like