भाजपा-कांग्रेस पार्षद एकजुट, नगर निगम अधिकारियों पर लगे पक्षपात के आरोप

छिंदवाड़ा. आज नगर निगम में सभाकक्ष में शोर शराबे के बीच परिषद की बैठक शुरू हुई. बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर नाराजगी जताई और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए. साथ ही शहर के सभी वार्डो में विकासकार्य बंद होने का मुद्दा काफी जमकर उठाया गया. पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्डो में विकास कार्य रोक दिए गए है जल्द से जल्द विकास कार्यो को पूर्ण कराया जाए. शोर शराबे के बाद परिषद की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के पार्षदों ने निगम प्रशासन पर नाराजगी जताई. पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य न होने, अधूरे प्रोजेक्ट्स और टैक्स बढ़ोतरी जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को घेरा. कुछ समय तक परिषद में जोरदार हंगामा और शोरगुल की स्थिति बनी रही.

कई पार्षदों ने निगम प्रशासन से साफ तौर पर जवाब मांगा कि शहर के विभिन्न वार्डों में अधूरे पड़े विकास कार्य आखिर कब पूरे होंगे. विपक्षी पार्षदों ने बजट पारित करने से पहले कार्यों की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने की भी मांग की.बैठक में महापौर विक्रम अहके, अध्यक्ष सोनू मांगो आयुक्त चंदप्रकाश राय, समस्थ पार्षदगण, निगम सचिव एवं उपायुक्त वित्त कमलेश निरगुडकर , उपायुक्त आर एस बाथम, कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर एवं नगर निगम अधिकारीगण उपस्थित रहे.

यह महत्वपूर्ण परित किए गए प्रस्ताव ०००००

एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन हेतु प्रस्ताव पारित किया गए जिसमें जी.एस.टी. दरों में ऐतिहासिक कमी के लिए धन्यवाद हेतु प्रस्ताव पारित किया गया, आत्मनिर्भर भारत संकल्प का प्रस्ताव पारित किया गया, वार्ड क्रमांक 08 स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सामने वाली सड़क (गली क्र. 05) का नाम मोनी महाराज मार्ग रखा जाएगा, शहीद लालमन कोठोले की स्मृति में किसी प्रमुख स्थल पर शहीद स्मारक स्थापित किया जाएगा, वार्ड क्रमांक 46 में मोहित चश्मालय के समीप स्थित चौक का नाम हरे माधव चौक रखा जाएगा, राजपाल चौक से पाटनी टाकीज तक की सड़क का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मानिक राव चौरे के नाम पर किया जाएगा, वार्ड नं. 43 षष्टी माता मंदिर के पास सिया रोड पर भगवान झूलेलाल के नाम से स्वागत गेट लगाये जाने वार्ड 46 मोहित चश्मालय के बाजू से लगे मुख्य मार्ग पर हरे माधव द्वार लगाये जाने वार्ड नं. 46 लकडी टाल के पास का नाम भगवान झूलेलाल सनातन मंदिर द्वार किये जाने प्रस्ताव पारित किया गया, केसरी नंदन मंदिर के पास की सड़क का नाम केसरी नंदन चौक रखा जाएगा, चंदनगांव वार्ड क्रमांक 36 में श्यामाप्रसाद वाटिका विकसित करने एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया, सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति स्थापना हेतु उचित स्थान चिन्हित कर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया, बैठक में नगर के सौंदर्यीकरण, ऐतिहासिक स्मृतियों के संरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप ००००

नगर निगम में परिषद की बैठक शुरू होते ही माहौल गर्म हो गया. पार्षदों ने निगम अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए उन पर जमकर गंभीर अरोप लगाए. दौरान सभापति और पार्षदों ने निगम के उपायुक्त रोशन सिंह बाथम पर आरोप लगाया कि वे विकास कार्यों या किसी भी फाइल पर साइन नहीं करते. जवाब में बाथम ने कहा कि मैं बिना फाइल देखे या जांच किए साइन नहीं करूंगा, चाहे आप मुझे हटा दें. श्री बाथम की इस बात पर सभापति और पार्षदों ने जमकर नाराजगी जताई और विरोध जताया. मामला गर्म होने पर नगर निगम आयुक्त सीपी राय ने बीच में हस्ताक्षेप करते हुए सभापति और पार्षदों को शांत कराया. वहीं जल प्रदाय विभाग में कार्यरत रामा चौरे के खिलाफ लगातार शिकायतें होने के बाद भी उन्हें जल प्रदाय विभाग से न हटाने को लेकर भी जमकर चर्चा हुई तब कही जाकर रामा चौरे को स्थानांतरित कर भरतादेव फिल्टर प्लांट भेजा दिया गया और उन्हें जलप्रदाय विभाग से कार्यमुक्त कर दिया गया.

मीडिया को बैठक से रखा गया दूर

बता दे कि नगर निगम में परिषद की बैठक हो या फिर एमआईसी की बैठक हो मीडिया को कवरेज के लिए बैठक में स्थान दिया जाता था लेकिन इस बार परिषद की बैठक में मीडिया को दूर रखा गया. बैठक शुरू होने पर जब मीडियाकर्मी सभा कक्ष में पहुंचे तो नगर निगम के कर्मचारियों ने मीडियाकर्मियों को सभाकक्ष में जाने से रोक दिया. अब इस बात से आप क्या अंदाजा लगा सकते है, नगर निगम अधिकारी अपनी नाकामी छिपाने के लिए मीडिया को दूर रखना चाहते है. इस मामले में जब निगम अध्यक्ष सोनू मांगो से चर्चा की गई तो उन्होंने कहां कि निगम अधिकारी और महापौर अपनी नाकामी छिपाना चाहते है इस लिए उन्होंने मीडिया को इस बैठक से दूर रखा है. यह पहली बार है जब मीडियाकर्मियों को बैठक का कवरेज करने से रोका गया है.

Next Post

इटारसी में तीन फर्नीचर मार्ट सील, अवैध लकड़ी के परिवहन पर नकेल

Fri Oct 31 , 2025
इटारसी। अवैध लकड़ी के परिवहन और संग्रहण पर रोक लगाने के लिए सामान्य वनमंडल की टीम ने इटारसी और सुखतवा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तीन फर्नीचर मार्ट को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई सीसीएफ अशोक कुमार के दिशा-निर्देशन और डीएफओ मयंक गुर्जर […]

You May Like

मनोरंजन