ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची महिला निकली चोर 

जबलपुर।‌ लार्डगंज थाना अंतर्गत मालवीय चौक के सामने स्थित ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची महिला चोर निकली। सोने की अंगूठी देखते समय असली अंगूठी पहनकर उसकी जगह नकली अंगूठी रख कर फरार हो गई।‌ सीसीटीवी कैमरे में आरोपिया कैद हो गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधडी का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।पुलिस ने बताया कि प्रभात जैन 50 वर्ष निवासी अग्रवाल कालोनी जैन मंदिर के सामने स्नेहनगर मदनमहल ने रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी वर्धमान ज्वेलर्स के नाम से मालवीय चौक के सामने ज्वेलरी का शोरूम है एक महिला सोने की अंगूठी खरीदने आयी जिसे दुकान की महिला कर्मचारी सपना यादव द्वारा सोने की अंगूठियां दिखायी गयी, सोने की अंगूठी देखने की बाद उक्त महिला दिखायी गयी सोने की अंगूठी पसंद न आने का कहकर दुकान से बाहर चली गयी । उक्त महिला के जाने के बाद दुकान बंद होने के समय जो ट्रे स्टाक बक्स को बंद करकर रख दिया। उसे संदेह हुआ तो उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक करने पर पता चला कि महिला द्वारा स्टाक बक्स में लगी हुयी असली सोने की अंगूठी निकालकर अपने हाथ में पहने हुयी टेग लगी नकली अंगूठी को रख दिया । उक्त महिला द्वारा धोखाधड़ी करते हुये 6.70 मिली ग्राम (91.6 हल मार्क ) की कीमती करीबन 65,000 रुपये की ले गयी है।

Next Post

एक देश, एक चुनाव एक ऐतिहासिक कदम

Sun Jun 1 , 2025
सीधी। सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा ने सीधी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत चुरहट विधानसभा के रामपुर नैकिन स्थित महाविद्यालय में आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में […]

You May Like