मैहर: संगीत सम्राट बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां की समृद्ध संगीत विरासत को संरक्षित करने और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को उनकी कला एवं योगदान से परिचित कराने की दिशा में मैहर में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने सोमवार को मदीना भवन पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला ने बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां से जुड़ी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। उन्होंने बाबा द्वारा तैयार किए गए मैहर बैंड, नल तरंग सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों तथा उनके उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने मदीना भवन के पुनरुद्धार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, एसडीएम, समाजसेवी डॉ. कैलाश जैन, मदीना भवन के ट्रस्टी सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Next Post
तीसरे मंडे बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार, इमरान हाशमी की फिल्म ने कमाए इतने
Tue Sep 1 , 2026
मुंबई, एक्टर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक कलेक्शन किया है। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्सऑफिस पर अपनी जर्नी के आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ती दिख रही है। 2007 की कल्ट क्लासिक […]

You May Like
-
4 months ago
साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें: एसएसपी धर्मवीर
-
2 years ago
सट्टा लिखते दो सटोरी को दबोचा
-
11 months ago
भिंड में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत
-
12 months ago
रीवा में एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर सील