
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को निनोरा, जिला उज्जैन में योग थेरेपी चिकित्सालय के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मबल का आधार है। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय न केवल रोगों के उपचार में सहायक होगा बल्कि नागरिकों को प्राकृतिक चिकित्सा और योग की दिशा में प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
