कन्याकुमारी काम करने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

भैंसदेही।भैंसदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत दादूढाना में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब गांव के सोहन कवडे के इकलौते बेटे कृष्णा कवडे की कन्याकुमारी जिले के पलायम पट्टी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

हादसे के तीन दिन बाद जब रविवार को कृष्णा का शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। कृष्णा अपने साथियों के साथ जय सुंदर एलुमिनियम कंपनी में मजदूरी करने गया था। दीपावली पर घर लौटने की तैयारी में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता सोहन कवडे गहरे सदमे में हैं, वहीं पैरालिसिस से पीड़ित मां बेटे का चेहरा देखकर फफक पड़ीं। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा मेहनती और हंसमुख युवक था। उसने कुछ ही महीनों में काम सीख लिया था और दीपावली के बाद घर लौटकर परिवार के साथ रहना चाहता था।

Next Post

कैश के लिए परेशान हुए लोग 20 में से सिर्फ 2 एटीएम रहे चालू, लगी लंबी कतारें

Mon Oct 20 , 2025
बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई में दीपावली से पहले लोगों को नकदी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शहर में करीब 20 एटीएम हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 2 ही चालू हैं। बैंक छुट्टियों के कारण बैंक शाखाएं भी बंद रहने से लोगों की परेशानी […]

You May Like