कैश के लिए परेशान हुए लोग 20 में से सिर्फ 2 एटीएम रहे चालू, लगी लंबी कतारें

बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई में दीपावली से पहले लोगों को नकदी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शहर में करीब 20 एटीएम हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 2 ही चालू हैं। बैंक छुट्टियों के कारण बैंक शाखाएं भी बंद रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे, लेकिन ज्यादातर मशीनें बंद मिलीं। वही रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एटीएम ही चालू बताया जा रहा है, जहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं। जैसे ही लोगों को पता चला कि इसी एटीएम से नकदी निकल रही है, सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए और घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

जबकि गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, नागपुर नाका और जैन कोलड्रिंक रोड स्थित सभी एटीएम बंद पड़े हैं। मुख्य बाजार रोड पर भी यही हाल है, जिससे खरीदारी करने आए कई ग्राहक खाली हाथ लौट गए। कतार में खड़े ग्राहक रामचरण ने बताया कि वह मुलताई के लगभग सभी एटीएम घूम आए, लेकिन कहीं पैसे नहीं मिले।

त्योहार के समय ग्रामीण अंचल से आए किसान और मजदूर भी नकदी की समस्या से जूझ रहे हैं। एटीएम बंद रहने से लोगों की दीपावली की खरीदारी पर असर पड़ रहा है और बाजारों में सुस्ती देखी जा रही है।

Next Post

रोशनी में नहाया भोपाल: दीपों, सजावट और खुशियों से झिलमिलाया शहर 

Mon Oct 20 , 2025
भोपाल। दीपों का महापर्व आज राजधानी भोपाल में उल्लास और रोशनी से भरा नजर आ रहा है। सुबह से ही घरों में लक्ष्मी-गणेश पूजन की तैयारी जोरों पर है, वहीं शहर के बाजारों में रौनक चरम पर है। न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, एमपी नगर,भेल क्षेत्र और चौक बाजार जैसे इलाकों […]

You May Like

मनोरंजन