लॉस एंजिल्स 11 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के कोलोराडो में स्थित एवरग्रीन हाई स्कूल में एक 16 वर्षीय छात्र ने अपने दो सहपाठियों को गोली मारकर जख्मी कर दिया और खुद को भी गोली मार ली।
जेफरसन काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता जैकी केली ने बताया कि डेनेवर के पश्चिमी रॉकी माउंटेंस में स्थित एवरग्रीन स्कूल में एक छात्र पिस्तौल से अपने दो सहपाठियों पर गोली चला दी, फिर उसने उसी पिस्तौल से खुद को भी गोली मार ली। घायल छात्रों में से एक की स्थिति काफी गंभीर है, जबकि दूसरे छात्र की स्थिति सामान्य है। अभी तक इस हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
