
दमोह।शासन से स्थानांतरण आदेश के अनुसार 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी एवं उप पुलिस महानिरीक्षक शशीन्द्र सिंह चौहान ने सागर रेंज में अपनी ड्यूटी ज्वाइन की.वे 32वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल उज्जैन में सेनानी के पद से स्थानांतरित होकर सागर आए हैं.
कार्यभार ग्रहण करने पर पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया.श्री चौहान पूर्व में भी सागर पुलिस प्रशिक्षण शाला में सेवाएं दे चुके हैं तथा सागर जिले से भलीभांति परिचित हैं.उनके पुनः सागर में पदस्थापना से पुलिस बल में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है. उनके मार्गदर्शन में सागर जिले की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी होने की उम्मीद है. जिले में कानून–व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व जनता की सुरक्षा संबंधी कार्यों को और अधिक व्यवस्थित व संवेदनशील बनाने की दिशा में निश्चित ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.सागर पुलिस परिवार ने उप पुलिस महानिरीक्षक श्री शशीन्द्र सिंह चौहान का हर्षोल्लास से स्वागत करते हुए पूर्ण समर्पण भाव से उनके साथ कार्य करने का संकल्प लिया है.
