भोपाल: मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। बारिश की चेतावनी विशेष रूप से निम्न जिलों के लिए जारी की गई है:बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, नीवाड़ी। इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
इसके अलावा, रायसेन, विदिशा, सतना, नर्मदापुरम, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यहां भी गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 17 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Next Post
कमरे में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर बनाया बंधक
Tue Jul 15 , 2025
इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र की बेकरी गली में एक युवती से उसके मकान मालिक ने न सिर्फ अश्लील हरकतें कीं, बल्कि विरोध पर उसे कमरे में बंद कर बंधक बना लिया. कमरे में कैद युवती ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग सतर्क हुए और मौके पर […]

You May Like
-
7 months ago
होटल के किचन में अचानक भड़की आग