हिर्री रेत खदान में फायरिंग, इमलीटोला निवासी युवक घायल इलाके में तनाव

सिवनी: जिला सिवनी के उगली क्षेत्र स्थित हिर्री रेत खदान में आज गोली चलने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमली टोला निवासी विकास पटले के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। फायरिंग के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है।

Next Post

जी20 शिखर सम्मेलन में अल्जीरिया के राष्ट्रपति से मिलेंगे मैक्रों

Wed Nov 19 , 2025
पेरिस, 19 नवंबर (वार्ता) फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस सप्ताह के अंत में दक्षिण अफ्रीका में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने से मुलाकात करेंगे। फ्रांसीसी अखबार जर्नल डू डिमांचे ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। अखबार ने मंगलवार को कहा कि हालांकि फ्रांस और […]

You May Like