25 तक होगा मूंग और उड़द डिजिटल क्रॉप सर्वे

जबलपुर। ग्रीष्म कालीन मूंग और उड़द का डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा करने की अवधि 25 जून तक बढ़ा दी है। इसके पहले डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा करने की अवधि 15 जून और सुपरवाइजर सत्यापन करने की 18 जून नियत की गई थी।
अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड ने इस संबंध में जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी कर बढ़ी हुई अवधि के भीतर अपने क्षेत्र में ग्रीष्म कालीन मूंग और उड़द की फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरा कर लेने के निर्देश दिये हैं। निर्देश में अभी तक सर्वे का 47 प्रतिशत कार्य ही पूरा होने पर अप्रसन्नता भी व्यक्त की गई है।

Next Post

खोला मोर्चा: कांग्रेसी आज DEO को कार्यालय पहुंच करेंगे पदमुक्त

Mon Jun 23 , 2025
जबलपुर। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने नवभारत को बताया कि डीईओ घनश्याम सोनी का विगत 6 जून को जबलपुर से भोपाल तबादला हो चुका है लेकिन इसके बावजूद उनसे […]

You May Like