खोला मोर्चा: कांग्रेसी आज DEO को कार्यालय पहुंच करेंगे पदमुक्त

जबलपुर। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने नवभारत को बताया कि डीईओ घनश्याम सोनी का विगत 6 जून को जबलपुर से भोपाल तबादला हो चुका है लेकिन इसके बावजूद उनसे कुर्सी का मोह छोड़ा नहीं जा रहा है। इसलिए कांग्रेस ने फैसला लिया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त घनश्याम सोनी को उनकी कुर्सी से अलग करेगी। कांग्रेसियों का कहना है कि कांग्रेस अब ऐसे किसी भी अधिकारी या व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगी जो नियमों को तोड़कर सत्ता के इशारों पर जनता की आवाज को दबाना चाहता है। कांग्रेस के तय कार्यक्रम के अनुसार 23 जून यानि सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर डीईओ को पदमुक्त किया जाएगा।

Next Post

संज्ञान: सेवानिवृत्त प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारियों को नहीं मिली पेंशन

Mon Jun 23 , 2025
जबलपुर। जिले के समस्त 17 शासकीय कॉलेजों से सेवानिवृत्त हो रहे प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली राशि का भुगतान समय सीमा में नहीं होने का मामला सामने आया है। कॉलेजों के कर्मचारी विगत 4-5 साल से सेवानिवृत्त हो जाने के बाद भी […]

You May Like