कैप्टन मनोज पाण्डेय को सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि, त्रिपुरा के सीएम डॉ माणिक साहा से की सौजन्य भेंट

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए कैप्टन मनोज पाण्डेय का अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के गौरव का अमर अध्याय है। उनका जीवन और राष्ट्रनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती रहेगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने अपनी पत्नी स्वप्ना साहा के साथ सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं के बीच आत्मीय वातावरण में मुलाकात हुई। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Next Post

बैक लाइन में गंदगी का अंबार और सीवरेज लाइन चोक

Fri Jul 3 , 2026
इंदौर: स्वच्छता में लगातार अव्वल रहने वाले शहर इंदौर में नगर निगम की लापरवाही के चलते कई क्षेत्रों के रहवासी आज भी बैक लाइन और सीवरेज चोक होने की समस्या से जूझ रहे हैं, गंदगी और दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है.मामला मिल क्षेत्र के वार्ड क्रमांक […]

You May Like