
उज्जैन। शहर में चोर लगातार सक्रिय होना सामने आ रहा है। अब मोहन नगर में बदमाशों ने मकान का ताला तोडक़र लाखों के आभूषण और नगदी चोरी कर लिये। पुलिस ने शनिवार को मामले में प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने शुरू किया है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के मोहन नगर में रहने वाला पुष्पेंद्र राठौर 31 जुलाई को अपनी पत्नी ज्योति के साथ बैठक गांव धानिया खेड़ी बदनावर जिला धार कृषि कार्य के लिए गया था। जहां से शुक्रवार को वापस लौटा को पोर्च का ताला खोलकर अंदर पहुंचा तो मकान के दरवाजे पर लगी कुंडी टूटी हुई थी। शंका होने पर दरवाजा खोलकर देखा अंदर रखी अलमारी और पलंग पेटी का सामान अस्त व्यस्त था। लोहे की अलमारी में रखें चांदी के आभूषण और 20 हजार के लगभग नगद राशि गायब थी। बदमाशों द्वारा घर में चोरी को अंजाम दिया गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार को पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज देखे जा रहे हैं।
