मनगवां क्षेत्र के कई गांवों में 12 घंटे से ब्लैकआउट

रीवा: बरसात शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली का रोना शुरू हो गया है. मनगवां तहसील अन्तर्गत दर्जन भर से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से ब्लैक आउट है.एक ओर जहा पानी के लिये लोग परेशान है वही उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है. मनगवां तहसील अंतर्गत गंगेव, पूर्वा सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले करीब 12 घंटे से लगातार ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है. बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है. बिजली नहीं होने से घरों में पेयजल, पंखे और अन्य जरूरी सुविधाएं ठप हैं. सबसे गंभीर स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बताई जा रही है. गंगेव अस्पताल एवं मनगवां क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार की वैक्सीन को कोल्ड चेन में सुरक्षित रखा गया है.

लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से इन वैक्सीन के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है. हल्की सी बारिश होने पर विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है. न आंधी आई न तूफान उसके बाद भी 12 घंटे बाद विद्युत सप्लाई बहाल नही हुई. प्रभावित गांवों के लोगो ने चेतावनी दी है कि अगर विद्युत आपूर्ति जल्द बहान नही की गई तो मनगवां हाइवे पर चकाजाम किया जायेगा, जिसकी जवाबदारी विभाग की होगी.

Next Post

डॉ मुखर्जी की जयंती पर सीएम और खंडेलवाल ने किया माल्यार्पण, पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि

Mon Jul 6 , 2026
भोपाल: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने लालघाटी स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण […]

You May Like