डॉ मुखर्जी की जयंती पर सीएम और खंडेलवाल ने किया माल्यार्पण, पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि

भोपाल: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने लालघाटी स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

परसदेही टावर विवाद में पूर्व महापौर रेनू शाह बोलीं पीड़ित को न्याय दिलाना अपराध नहीं

Mon Jul 6 , 2026
सिंगरौली: परसदेही में पावर ग्रिड टावर निर्माण विवाद को लेकर दर्ज एफआईआर के बाद नगर पालिका निगम सिंगरौली की पूर्व महापौर रेनू शाह ने अपना पक्ष सार्वजनिक किया है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की मौत के बाद पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग करना अपराध नहीं हो सकता। […]

You May Like