
ग्वालियर। रंगों एवं गुलाल के पर्व होली के त्यौहार बीत जाने के बाद आज नगर निगम ग्वालियर ने साफ-सफाई अभियान चलाकर सडकों और कालोनियों को स्वच्छ किया। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के नेतृत्व में स्वच्छता विभाग की कमान संम्हाल रहे अपर आयुक्त प्रतीक राव के निर्देशों पर आज निगम का सफाई अमला कालोनी, मोहल्लों व नगर की मुख्य सडकों पर सफाई अभियान में जुटा।
ज्ञातव्य है कि होलिका दहन और होली पर्व के कारण शहर भर में सडकों पर फैले कचरे को हटाना नगर निगम के लिये चुनौती था। जिस पर आज सुबह से ही नगर निगम का सफाई विभाग और उससे जुडे कर्मचारी शहर की सडकों पर थे, सभी ने पूरे शहर को एक साथ जुटकर चकाचक कर दिया। इसी प्रकार यह सफाई कार्य कालोनियों और मोहल्लों में भी दिखाई दिया।
स्वच्छता के कार्य के लिये नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय सहित अपर आयुक्त प्रतीक राव व अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर बेहतर सफाई के निर्देश भी दिये।
*वार्ड 31 में भी अभियान चला*
वार्ड 31 में गांधी नगर, कांती नगर ,गायत्री नगर , तानसेन रोड, राजेन्द्र प्रसाद कालोनी में भी साफ-सफाई के लिये स्वच्छता अमले ने पूरी शिद्धत से कार्य किया। यहां क्षेत्राधिकारी सहित दरोगा गोविंद चैहान ने भी सफाई कार्य अपने निर्देशन में कंपलीट कराया।
