नागालैंड की महिलाओं ने रचा इतिहास

दीव 24 मई (वार्ता) नागालैंड ने शुक्रवार रात दीव में खेले गए खेलो इंडिया बीच गेम्स में सेपकटकरॉ महिलाओं की क्वाडरेगु टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें पहली बार किसी खेलो इंडिया प्रतियोगिता के शीर्ष तीन में पहुंचा दिया। वहीं,दिल्ली ने मणिपुर को हराकर पुरुषों की क्वाडरेगु टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नागालैंड ने खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में अपना अभियान कुल मिलाकर तीसरे स्थान पर समाप्त किया, जिसमें उन्होंने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। नागालैंडके चार स्वर्ण पदक पेंचक सिलाट से आए हैं।पदक तालिका में मणिपुर और महाराष्ट्र पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
घोंघला बीच पर जैसे ही अंतिम सीटी बजी, वहां उत्सव और जश्न का माहौल छा गया।नागालैंड की महिला टीम ने घबराहट, कड़ी टक्कर और दबाव का सामना करते हुए हरियाणा को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।
वहीं, दिल्ली की पुरुष टीम ने फाइनल में मणिपुर को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर आसानी से खिताब जीता। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल के दौरानबड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
नागालैंड महिला टीम की कप्तान सैयेख्रिए नोतेपा ने मैच के बाद कहा, “मैं बहुत खुश हूं। यह मुकाबला कठिन था, लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहे।”
हरियाणा की कप्तान मोनिका ने कहा, “हमने काफी गलतियां कीं और यह निराशाजनक रहा, लेकिन हमें खुशी है कि हम फाइनल तक पहुंचे।हमने बहुत सारे अंक नागालैंड को गिफ्ट कर दिए।”

Next Post

बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी में किये मंदिर में दर्शन

Sat May 24 , 2025
अबू धाबी/अहमदाबाद 24 मई (वार्ता) पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष बताने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गये बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अबू धाबी में विश्वप्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किये। बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने बताया कि मंदिर की अद्वितीय सुंदरता, पवित्रता और […]

You May Like