अधूरा नाला निर्माण से दुकानदार और स्थानीय लोग परेशान

रीवा: रीवा शहर के नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्रमांक 45 कुठुलिया में निर्माणाधीन नल को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है.स्थानीय निवासी एवं दुकान संचालको ने नगर निगम के इंजीनियरो पर मनमानी का आरोप लगाया है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह निर्माणाधीन नाला तकरीबन डेढ़ सौ मीटर का पास था जिसमें से 70 मी का निर्माण कार्य किया गया है जबकि 80 मीटर का निर्माण कार्य शेष है.

बताया गया कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने मनचाहे लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए नाले का आकार ही बदल दिया गया है और महज 70 मीटर में लाकर नाले का निर्माण कार्य रोक दिया गया है. वहीं दुकान संचालकों ने बताया कि उनके दुकान के सामने नाले की खुदाई कर दी गई है. जबकि बीते दो माह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है जिसके चलते उनका व्यापार प्रभावित है और दुकान बंद हैं.

Next Post

नूराबाद पहुंचे पूर्व मंत्री लाखन सिंह और संजय यादव, सुनीं समस्याएं

Sun Dec 28 , 2025
मुरैना: पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष म.प्र.कांग्रेस कमेटी लाखन सिंह यादव व युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव ने मुरैना जिले के नूरावाद, सिहोरा गांव का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली एवं उनके निराकरण के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा द्वारा […]

You May Like

Play sound