खेत किनारे मिली लाश, सल्फास खाने से मौत की आशंका 

रतलाम। एक व्यक्ति का शव खेत के किनारे मिला। प्रारंभिक जांच में सल्फास का सेवन करने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे सूचना मिली कि ग्राम रोला में एक खेत के किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर रिंगनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सुरेश पिता भंवरलाल भील (40) निवासी नई आबादी, ग्राम रोला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर सल्फास का पाउच खाकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Next Post

चावल, गेहूं के भाव उतरे, चीनी मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

Fri Jul 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही जबकि चीनी मजबूत हुई है। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत दो रुपये […]

You May Like