नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही जबकि चीनी मजबूत हुई है। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत दो रुपये फिसरकर 3,966 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,811 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी छह रुपये गिर गयी।
दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 14 रुपये और मसूर दाल 13 रुपये टूट गयी। तुअर दाल और उड़द दाल के भाव में टिकाव रहा।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 83 रिंगिट टूटकर 4,511 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.74 प्रतिशत की बढ़त में 69.13 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजार में पाम ऑयल की औसत कीमत 25 रुपये और सूरजमुखी तेल की 22 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सोया तेल 18 रुपये और वनस्पति आठ रुपये महंगा हुआ। वहीं, मूंगफली तेल 65 रुपये और सरसों तेल 37 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव लगभग स्थिर रहा जबकि चीनी आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
