भैरूंदा:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV एवं पीएम जनमन योजना के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, सड़क संपर्क बढ़ाने तथा जनजातीय समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना से विशेष रूप से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा तथा विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Next Post
कांग्रेस ने गेहूं खरीदी पर बेवजह मचाया हल्ला : शिवराज
Sun May 10 , 2026
भेरूंदा: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर बेवजह बड़ा हल्ला मचाया है। उन्होंने आज यहां कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में पूरी मजबूती के […]

You May Like
-
9 months ago
बदमाश ने युवक को मारी गोली
-
1 year ago
मोबाइल लुटेरे और खरीददार गिरफ्तार
-
2 years ago
अधिकारियों का तनाव मुक्त रहना जरूरी- आशीष