बाइक सवार को कार ने पीछे से मारी टक्कर,गंभीर चोटें आईं

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के संजय ड्राइव पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार मो. सगीर (50 वर्ष) को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सगीर के सिर, दोनों घुटनों, दोनों हाथ, कंधे और सीने में गंभीर चोटें आईं। हादसा तब हुआ जब सगीर कटरा बाजार जा रहे थे। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक रियाज खान वाहन लेकर फरार हो गया। सगीर को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कमर्जी पुलिस ने हथियार दिखाकर भय फैलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun May 4 , 2025
सीधी। कमर्जी थाना पुलिस ने ग्राम हटवा खास चौराहा में लोहे की धारदार बांकी दिखाकर लोगों को डराने वाले आरोपी शिवपति बंसल (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, एएसपी अरविंद श्रीवास्तव […]

You May Like