
भोपाल। बागसेवनियां थाना इलाके में एक महिला के साथ उसके पड़ोसी व्यक्ति ने गाली गलौज कर मारपीट करने की कोशिश की. रविवार को महिला के आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय फरियादिया ने पहले आरोपी के बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस बात से नाराज आरोपी के पिता ने उस पर हमला करने की कोशिश की. महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी पोती को लेकर पड़ोसी का लड़का कहीं गया था, जिसकी शिकायत थाने में महिला ने पहले ही दर्ज कराई थी. इस बात से नाराज आरोपी लड़के के पिता देवानंद अचानक शनिवार को देर रात महिला के घर पहुंचा. महिला का आरोप है कि देवानंद ने उसके साथ गाली गलौज कर उन पर हमला करने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद एक अन्य पड़ोसी ने आरोपी का हाथ इस दौरान पकड़ लिया. महिला ने अब पुलिस थाने में पिता और पुत्र के खिलाफ आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.
