आर्थिक मजबूती में स्वामित्व योजना की अहम भूमिका

सीहोर। जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत धनतेरस के अवसर पर विशेष पंजीयन कार्यक्रम आयोजित किया गया. राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा तथा तीनों विधायकों की उपस्थिति में हितग्राहियों के स्वामित्व अधिकारों से संबंधित पंजीयन कार्य संपन्न कराया गया.

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा इछावर विकासखंड के ग्राम सोहनखेड़ा पहुंचे. ग्रामवासियों को स्वामित्व योजना के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्ति का वैधानिक दस्तावेज प्राप्त होता है, जिससे संपत्ति पर उनका अधिकार सुनिश्चित होता है. मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों को संपत्ति का कानूनी अधिकार देने के साथ ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

इसी प्रकार बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, सीहोर के विधायक सुदेश राय एवं आष्टा के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की उपस्थिति में विभिन्न ग्रामों में पात्र हितग्राहियों की आवासीय संपत्तियों के पंजीयन निष्पादन की कार्यवाही संपन्न कराई गई. बुधनी तहसील के ग्राम हिगनासिर, बीसाखेड़ी एवं तिल्लोट तथा सीहोर के दोराहा में भी पंजीयन निष्पादन का कार्य किया गया. वहीं आष्टा में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के पैतृक ग्राम मुलानी-मंगलपुर में 113 पात्र प्रकरणों में से 103 परिवारों की आवासीय संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री संपन्न हुई.

इस अवसर पर सभी विधायकों ने स्वामित्व योजना के महत्व पर प्रकाश डाला.

 

Next Post

स्वदेशी सामान को बढ़ावा देने विधायक ने की खरीदारी

Sat Nov 7 , 2026
सीहोर। बाजार में शुक्रवार को विधायक सुदेश राय उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका अरुणा राय और बिटिया अनुष्का राय दीपावली महापर्व की खरीददारी करते हुए दिखाई दिए. विधायक परिवार ने स्वदेशी सामग्री के इस्तेमाल और खरीदारी करने का आह्वान किया. विधायक सुदेश राय ने जहां एक दुकान से नए कपड़े खरीदे तो […]

You May Like