मांगलिया में दो लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी, 1.10 लाख रुपए निकाले

इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. अज्ञात आरोपियों ने एक ढाबा संचालक के खाते से 79 हजार 950 रुपए निकाल लिए, जबकि एक अन्य युवक के साथ 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है.इंद्रा नगर, मांगलिया में रहने वाले 39 वर्षीय संतोष परिहार ने पुलिस को बताया कि उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से रुपए कटने के मैसेज आए.

कुछ ही देर में 24,950, 25 हजार और तीन बार 10-10 हजार रुपए कटने के मैसेज मिले. इस तरह खाते से 79,950 रुपए निकल गए. संतोष का जय भवानी नाम से एबी रोड पर ढाबा है. वहीं, इंद्रा नगर में रहने वाले 20 वर्षीय लिविस परिहार ने शिकायत की कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए. दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

शगुन से मजबूरी तक: क्यों बदल गया दोपहिया वाहन खरीदने का ट्रेंड जानिए

Fri Oct 16 , 2026
भोपाल: क्या आपने कभी सोचा है कि पहले जहाँ दोपहिया वाहन सिर्फ धनतेरस या शादियों के सीजन में खरीदे जाते थे, वहीं आज हर महीने शोरूम्स में भीड़ क्यों लगी रहती है? क्या दोपहिया वाहन खरीदना अब सिर्फ एक ‘शगुन’ या परंपरा रह गया है, या फिर यह आज के […]

You May Like

Play sound