मप्र हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक ओलंपियन समीर दाद ग्वालियर आए

ग्वालियर: मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक ओलंपियन समीर दाद ग्वालियर आए। यहां जिला खेल परिसर कंपू पर उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुरुष हॉकी अकादमी निरंतर ऊंचाइयों को छू रही है और अकादमी के कई खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम में अपनी जगह बना रहे हैं। उनकी टीम लगातार मेहनत कर रही है जिसके परिणाम सभी के सामने हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि समीर दाद के कुशल मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की राज्य पुरुष हॉकी अकादमी इसी प्रकार तरक्की करती रहे।

Next Post

गुना में दिनदहाड़े धनिया व्यापारी की आंखों में स्प्रे डालकर 17 लाख की सनसनीखेज लूट

Wed Jul 8 , 2026
गुना: सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत निचला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक धनिया व्यापारी की आंखों में मिर्च या केमिकल स्प्रे झोंककर दिनदहाड़े 17 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया […]

You May Like