सतना:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पन्ना जाते समय अचानक नागौद कृषि उपज मंड़ी पहुच गए .जहां मौजूद किसानों ने सरकारी खरीद में कम पैसे दिए जाने की बात कही.इस पर श्री पटवारी ने इस मामले में प्रदेशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी देते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई.यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता अमित गोयल ने बताया कि मौके पर मिले किसानेां ने बताया कि सरकारी खरीद पर उन्हे 2700 की जगह सिर्फ 2300 रूपए ही दिए जा रहे हैं.
इसके अलावा भुगतान में महिनों का बिलम्ब होता है,जबकि पैसे की जरूरत अभी है.इस श्री पटवारी ने प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेशव्यापी आन्दोलन करेगी.उन्होने किसानों को साथ होने का आश्वासन भी दिया.
वर्क आउट करने पहुंचे स्टेडियम
कांग्रेस अध्यक्ष रेवांचल से सतना पहुचे जहां उनका स्वागत किया गया.इसके उपरान्त वे वर्क आउट करने दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम गए जहां काफी देर तक व्यायाम व खेल का आन्नद लिया.इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा भी रहे
