
शाजापुर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक छात्रा की अचानक तबियत खराब हो गई. शिक्षक शिक्षिकाएं उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया. परिजनों की माने तो छात्रा को पैनिक अटैक की शिकायत है जिससे वह कभी भी बीमार हो जाती है. घटना शुक्रवार दोपहर की है. जब कक्षा 10वी में पढऩे वाली छात्रा संजना गोयल रोज की तरह क्लास अटैंड कर रही थी. तभी अचानक उसकी तबियत बिगडऩे लगी और वह बेसुध होने लगी. जब क्लास में मौजूद टीचर ने उससे पूछा कि उसे क्या हो रहा है तो वह कुछ बता नहीं पाई. इस पर सबसे पहले टीचर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई जो सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे. चिकित्सक की माने तो छात्रा को एनजाईटी की शिकायत हो सकती है. वहीं जब परिजनों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि वह पहले से ही बीमार है और कभी कभी उसकी ऐसी हालत हो जाती है. फिलहाल छात्रा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जहां अब उसकी हालत में सुधार है.
