पूर्व मंत्री चंद्रकुमार भनोट का निधन

जबलपुर: श्री सनातन धर्म कृष्ण मंदिर गोरखपुर के अध्यक्ष, श्री सनातन धर्म महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनेकों धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के संस्थापक, मार्गदर्शक, प्रसिद्ध समाजसेवी पूर्व मंत्री चंद्रकुमार भनोट का आज प्रातः देहावसान हो गया। उनका निधन धार्मिक सामाजिक जगत की अपूरणीय क्षति है।

श्री सनातन धर्म महासभा नरसिंह मंदिर गीताधाम परिवार सहित अनेक संगठन प्रमुखों ने उनके निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उनकी अंतिम यात्रा आज सांयकाल 4.30 बजे उनके गोरखपुर स्थित भनोट हाउस से हाथीताल मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Next Post

जाने माने एक्टर का निधन

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर: संस्कारधानी में जन्मे बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में ठाणे के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेता कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक बेहोश […]

You May Like