जाने माने एक्टर का निधन

जबलपुर: संस्कारधानी में जन्मे बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में ठाणे के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेता कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

अच्युत पोतदार एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने उम्र को कभी अपने सपनों के रास्ते में नहीं आने दिया। फिल्मों में आने से पहले वह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर चुके थे। इसके बाद उन्होंने इंडियन ऑयल में लंबे समय तक नौकरी की। लेकिन मन में अभिनय का सपना अभी बाकी था। उन्होंने 44 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया।

Next Post

राज्यपाल मंगूभाई पटेल का ग्वारा हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

Tue Aug 19 , 2025
मंडला: मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल मंगलवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर मंडला जिले की ग्वारा हवाई पट्टी पहुंचे। यहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं […]

You May Like