आगामी कृषि वर्ष की तैयारियों की सीएम डॉ यादव ने की समीक्षा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी कृषि वर्ष को ध्यान में रखते हुए कृषि एवं इससे जुड़े सहायक विषयों से संबंधित विभागों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में फसल उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीज, खाद और कीटनाशकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू करने पर जोर दिया गया।बैठक में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी जैसे सहायक क्षेत्रों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और सहायक गतिविधियों का समन्वित विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा।उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Next Post

महात्मा बुद्ध से जुड़े स्थलों, अवशेषों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : मोदी

Sat Jan 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि महात्मा बुद्ध से जुड़े जो भी स्थल हैं उनका संरक्षण और विकास करना सरकार की प्राथमिकता है। वह महात्मा बुद्ध से संबंधित अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के यहां आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री […]

You May Like