जिला बालाघाट हाँकफोर्स व जिला पुलिस बल को 4 हार्डकोर नक्सलियो का मार गिराने मे मिली बडी सफलता 

अपडेट समाचार

नवभारत न्यूज

बालाघाट थाना के गढीं के सूपखार वन रेंज के रौंदा फारेस्ट कैम्प के समीप हॉकफोर्स, पुलिस व नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ में 04 हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई है ।विशेष सूत्रों के अनुसार और भी नक्सलियों के घायल होने की जानकारी मिली है जिसकी सघन तलाशी अभियान जारी है l मारी गई 04 महिला नक्सलियों से एक इन्सास रायफल, एक एसएलआर रायफल व एक .303 रायफल व दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री जप्त की गई है । उक्त मुठभेड मे कुछ नक्सली घायल हुए है जो घने जंगल का फायदा उठा कर भाग गए है जिनकी तलाश हेतु हॉकफोर्स , सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल सहित 12 से अधिक टीमों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन जारी है ।

Next Post

इनकम टैक्स अफसर ने ठुकराया 5 लाख का टीका

Wed Feb 19 , 2025
  *दहेज में लिए सिर्फ एक रुपए, समाज के लिए अनुकरणीय पहल* नवभारत न्यूज शिवपुरी। इनकम टैक्स आफीसर रवीन्द्र धाकड़ ने शिवपुरी जिले के पोहरी के ठर्रा गांव में अपने विवाह के टीका कार्यक्रम में दहेज की परंपरा को ठुकराते हुए समाज को अहम संदेश दिया है। रवीन्द्र ने अपने […]

You May Like