जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत नक्षत्र नगर में चोरों ने एक निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर के सूने घर में चोरों ने धावा बोलते हुए जेवरात, नगदी पार कर दी।
पुलिस के मुताबिक प्रदीप चौरसिया 41 वर्ष निवासी फेस 3 स्टार सिटी नक्षत्र नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कंपनी के आफिस में सीनियर मैनेजर के पद पर है। 30 सितम्बर की शाम लगभग 5 बजे अपने घर गढ़ाकोटा दमोह अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर गया था।
रविवार को परिवार सहित घर लौटा तो ताला टूटा मिला। बेडरूम में रखी आलमारी एवं लॉकर टूटा था सामान अस्त व्यस्त पड़े थे लॉकर में रखे सोने सोने के जेवर जिनमें बच्चों की सोने की 2 चेन, 1 चूड़ी, पेंडल,अंगूठियां, मंगलसूत्र का पेंडल, कान की बाली एवं नगदी रूपये गायब थे।
