नर्मदापुरम में पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण का शुभारंभ

नर्मदापुरम। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत नर्मदापुरम में 4 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले पांच दिवसीय आवासीय कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य उपेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया ही प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य है, जो पोषणयुक्त भोजन और स्वस्थ जीवन की दिशा में आवश्यक कदम है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए मृदा उर्वरता और जैव विविधता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में 54 कृषि सखियों सहित जिले के चारों विकासखंडों के तकनीकी प्रबंधक शामिल हुए। संचालन डॉ. प्रवीण सोलंकी और आभार डॉ. राजेंद्र पटेल ने व्यक्त किया।

 

 

Next Post

दो शराब तस्करों को दबोचा

Mon Oct 6 , 2025
जबलपुर: चरगवां पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचा है। चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड एस 7585 में को घेराबंदी कर रोका गया। चालक मोतीलाल मरावी 25 वर्ष एवं पीछे बैठे मुकेश मरावी 35 वर्ष दोनों निवासी दियाखेड़ा बरगी को पकड़ा […]

You May Like